Home रोजगार पत्रिका Important 29 June 2024 Rojgar News CurrentPublish | Today Rojgar News

Important 29 June 2024 Rojgar News CurrentPublish | Today Rojgar News

0
Important 29 June 2024 Rojgar News CurrentPublish | Today Rojgar News
29 June 2024 Rojgar News CurrentPublish

👆 English ( Click Here To Select Language )

29 जून 2024

Important 29 June 2024 Rojgar News CurrentPublish | Today Rojgar News एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए अंग्रेजी पर पकड़ बनाएं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) देश के सात केंद्रीय सशस्त्रत्त् पुलिस बलों में से एक है। यह अर्धसैनिक बल देश की सीमाओं की रक्षा करता है।

अगर आप देशभक्ति और रोमांच से भरपूर करियर चाहते हैं, तो बीएसएफ में एएसआई (स्टेनोग्राफर) या हेड कांस्टेबल बनना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बीएसएफ में शामिल होने के लिए युवाओं को कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है, जिसमें एक लिखित परीक्षा भी शामिल है। इसमें सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, स्मार्ट अध्ययन और प्रभावी समय प्रबंधन की जरूरत होती है। अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ बनाकर आप इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

परीक्षा का प्रारूप

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्न-पत्र पांच भागों में बंटा होगा और प्रत्येक भाग से 20-20 प्रश्न होंगे।

पहले भाग में हिंदी/ अंग्रेजी से, दूसरे भाग में जनरल इंटेलिजेंस, तीसरे में न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, चौथे में क्लर्कियल एप्टीट्यूड और पांचवें में कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े प्रश्न होंगे।

सभी प्रश्न इंटरमीडिएट स्तर के हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होंगे। परीक्षा के लिए 01 घंटा 40 मिनट समय निर्धारित है।

पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को जानें

परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है। यह आपको विषयों के महत्वपूर्ण अंशों को समझने में मदद करता है। इससे आपकी सफलता की राह आसान हो जाती है। इससे यह पता चल जाता है कि आपको क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना है। परीक्षा की तैयारी में उन अध्यायों को अवश्य पढ़ना चाहिए, जो प्रासंगिक हैं।

बेहतर नोट्स बनाएं

प्रत्येक अध्याय से महत्वपूर्ण अवधारणाओं को नोट करें और विषयों को अच्छी तरह से समझने और याद रखने के लिए नोट्स बनाएं, क्योंकि बिना उचित नोट्स बनाए पाठ्यक्रम को गुणवत्ता के साथ कवर नहीं किया जा सकता है। नोट्स अंतिम समय में रिवीजन में बहुत उपयोगी होते हैं। इससे आपकी समझ मजबूत होगी। नोट्स बहुत भारी नहीं होने चाहिए, इसलिए नोट्स का उद्देश्य हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

रणनीति बनाकर पढ़ाई करें

परीक्षा की तैयारी करते समय रणनीति बनाना बेहद उपयोगी है। उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम को विषयवार अध्ययन करने की सलाह दी जाती है। पाठ्यक्रम में विभिन्न विषय जैसे- हिंदी/ अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंस, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, क्लर्कियल एप्टीट्यूड और कंप्यूटर नॉलेज शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन विषयों की तैयारी पहले करने की सलाह दी जाती है।

सीमित अध्ययन सामग्री रखें

किसी भी नई अध्ययन सामग्री या किताब से विचलित न होना काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए अनुशंसित पुस्तकों, सबसे महत्वपूर्ण रूप से एनसीईआरटी की पुस्तकों का उपयोग करें। लिखित परीक्षा के दौरान अपना ध्यान न खोएं। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी इस तरह से पूरी करनी चाहिए कि वे परीक्षा पैटर्न के आदी हो जाएं।

विषयों को दोहराते रहें

परीक्षा से कुछ दिन पहले का समय गहन अध्ययन के लिए नहीं है। उम्मीदवारों को इस समय को महत्वपूर्ण विषयों, सूत्रों और शॉर्टकट ट्रिक्स के पुनरीक्षण के लिए समर्पित करना चाहिए। जिन विषयों को आपने कवर किया है, उन्हें दोहराएं ताकि आपको उन क्षेत्रों में सुधार करने में मदद मिल सके और परीक्षा के दौरान उन्हें आसानी से याद किया जा सके।

परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए जरूरी है कि पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को समय पर हल करें। इससे, आपको परीक्षा संरचना, कठिनाई का स्तर और परीक्षा में पहले पूछे गए अंकों के वेटेज वाले प्रश्नों की जानकारी मिलती है। इस तरह आप अपनी तैयारी का स्तर निर्धारित कर सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास और दृष्टिकोण को बढ़ाएगा। यह आपके विकल्पों को खत्म करने में भी आपकी बहुत मदद करता है।

समसामयिक घटनाओं का अध्ययन करें

करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षा का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लिखित परीक्षा में करंट अफेयर्स के भी प्रश्न पूछे जाते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं से खुद को अपडेट रखने के लिए आप प्रतिदिन समाचार-पत्र पढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए उम्मीदवार को समाचार-पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। उम्मीदवारों को मासिक पत्रिका भी पढ़ने की सलाह दी जाती है।

मॉक टेस्ट का अभ्यास करते रहें

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यास महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से मॉक टेस्ट का प्रयास करके आप गति, सटीकता और समग्र तैयारी स्तर में सुधार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह मॉक टेस्ट मजबूत और कमजोर क्षेत्रों को निर्धारित करने में मदद करता है और आपको कमजोर क्षेत्रों में सुधार के लिए अधिक समय देने की अनुमति देता है।

लक्ष्य के प्रति एकाग्रता जरूरी

परीक्षा में सफल होने के लिए जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें, क्योंकि यह कोई ऐसी परीक्षा नहीं है, जिसमें रट्टा मारने से सफलता मिल जाती है। इसलिए इस परीक्षा की तैयारी के लिए आपको परिश्रम करना पड़ेगा। हर दिन आपको नियमित अध्ययन करना पड़ेगा।

समय प्रबंधन बेहद जरूरी

उम्मीदवारों को सीमित समय में सभी प्रश्नों को हल करना होता है। यदि आप टाइम मैनेजमेंट के कौशल में मजबूत पकड़ बना लेते हैं, तो आप उत्तरों को संशोधित करने, लंबे या कठिन प्रश्नों पर अतिरिक्त ध्यान देने पर केंद्रित कर सकते हैं। पेपर हल करते समय उम्मीदवारों को एक प्रश्न पर एक मिनट से अधिक समय नहीं देना चाहिए। यदि आप किसी विशेष प्रश्न पर अटक जाते हैं, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर होता है।

इन पुस्तकों का अध्ययन करें

●सामान्य हिंदी एवं संक्षिप्त व्याकरण,

लेखक डॉ. बृज किशोर प्रसाद सिंह

●वस्तुनिष्ठ सामान्य अंग्रेजी, लेखक एसपी बख्शी

●मनोरमा ईयर बुक-2024, लेखक मैथ्यू मैममेन

●फास्ट ट्रैक ऑब्जेक्टिव मैथमेटिक्स, लेखक राजेश वर्मा

●प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मात्रात्मक योग्यता,

लेखक आरएस अग्रवाल

●वस्तुनिष्ठ कंप्यूटर जागरुकता, लेखक आर. पिल्लई

●सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कंप्यूटर

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी)
लंबाई (पुरुषों के लिए) 165 सेंटीमीटर। गढ़वाली, कुमाऊनी, गोरखा, देगराय, मैराथन और सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, लेह और लद्दाख क्षेत्र एवं एसटी वर्ग के लिए 162.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

लंबाई (महिलाओं के लिए) 155 सेंटीमीटर। गढ़वाली, कुमाऊनी, गोरखा, देगराय, मैराथन और सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, लेह और लद्दाख क्षेत्र एवं एसटी वर्ग के लिए 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) 77 सेंटीमीटर एवं फुलाने पर 82 सेंटीमीटर हो। एससी वर्ग के लिए 76 सेंटीमीटर और फुलाने पर 81 सेंटीमीटर होना चाहिए।

वजन (महिला एवं पुरुष) उम्र और लंबाई के अनुसार अभ्यर्थी का वजन होना चाहिए।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)

दौड़ (पुरुषों के लिए) 603 मिनट में 1.06 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

दौड़ (महिला के लिए) 0445 मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

●सूचना पीएसटी और पीईटी के अंक मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इनमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

स्किल टेस्ट (शॉर्टहैंड टेस्ट और टाइपिंग)

एएसआई (स्टेनो/ कॉम्बैटेंट स्टेनो) के लिए डिक्टेशन (श्रुतलेख) प्रति मिनट 80 शब्द हो। कुल 10 मिनट में 800 शब्द लिखना है। 800 शब्दों में 40 गलतियां होने पर अभ्यर्थी टेस्ट में फेल होगा। प्रतिलेखन अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट होना चाहिए।

हेड कांस्टेबल के लिए कंप्यूटर पर अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।

स्किल टेस्ट (हिंदी) मंगल फॉन्ट में होगी।

प्रत्येक गलती पर कुल शब्दों में से 05 फीसदी की कटौती की जाएगी।

शॉर्टहैंड नोट्स के लेखन के लिए परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर और की-बोर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

पाठ्यक्रम

हिंदी समास, पर्यायवाची, वचन, अलंकार, लिंग, गद्यांश आधारित प्रश्न, तत्सम-तद्भव, संधि-विच्छेद, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, शुद्ध-अशुद्ध वाक्य, वाक्यांश के लिए एक शब्द।

अंग्रेजी सिनोनिम्स, टेंस, सब्जेक्ट-वर्ब एग्रीमेंट, ग्रामर, एंटोनिम्स, वर्ब, आर्टिकल, फिल इन द ब्लैंक्स, ईडियम्स एंड फ्रेजेज, ऐडवर्ब, अनसीन पैसेज, एरर करेक्शन आदि।

जनरल इंटेलिजेंस समसामयिक घटनाक्रम (राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय), विज्ञान-आविष्कार और खोजें, पुरस्कार और सम्मान, भारतीय राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश, महत्वपूर्ण दिन, महत्वपूर्ण योजनाएं, पुस्तकें एवं लेखक, खेलकूद आदि।

न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक, प्रतिशत, सरलीकरण, डाटा व्याख्या, अनुपात एवं समानुपात, लाभ एवं हानि, दशमलव, भाग, समय-कार्य, समय-दूरी, संख्या प्रणाली, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, मिश्रण, औसत आदि।

क्लर्कियल एप्टीट्यूड इसमें वर्णमाला क्रम में फाइलिंग, विवरण पर ध्यान, डाटा जांच, वर्तनी जांच, त्रुटियां खोजना और क्लर्क की योग्यता से संबंधित अन्य विविध मुद्दे शामिल होंगे।

कंप्यूटर नॉलेज कंप्यूटर की मूल बातें, कंप्यूटर का इतिहास और भविष्य, ऑपरेटिंग सिस्टम और विंडोज की मूल बातें, कंप्यूटर संक्षेपण, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (एमएस वर्ड और एक्सेल), शॉर्ट कुंजियां, कंप्यूटर संचार और इंटरनेट आदि।

Hindi Current Affairs

www.currentpublish.com

E-Book


रोजगार पत्रिका

। शेयर करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here